कोटा। भारत विकास परिषद उत्तर पश्चिम क्षेत्र राजस्थान का क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन अरुणोदय का आयोजन 20-21 दिसंबर को सुहाग सभागार, कोरल पार्क, कोटा में किया जाएगा। क्षेत्रीय महासचिव सीए संदीप बाल्दी ने बताया कि प्रदेश से 7 प्रांतों की 150 से अधिक शाखाओं के 1550 दायित्ववान एवं सक्रिय कार्यकर्ता, कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन प्रत्येक दो वर्ष में क्षेत्र स्तर पर आयोजित किया जाता है। इस सम्मेलन में भारत विकास परिषद का विराट स्वरूप के दर्शन होंगे साथ ही कार्यकतार्ओं में आपसी संपर्क, समन्वय, पहचान एवं संगम का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यकर्ता सम्मेलन में वर्ष पर्यन्त परिषद के माध्यम से किए गए सेवा एवं संस्कार के कार्यों की समीक्षा होगी और भविष्य के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन कार्यकतार्ओं में अंतरशक्ति स्मरण कराने और संकल्प की पुनरावृत्ति का आधार है। कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महामंत्री दुर्गादत्त शर्मा, क्षेत्रीय संरक्षक राधेश्याम रंगा, राष्ट्रीय संरक्षक संस्कार डॉ. त्रिभुवन शर्मा सहित कई वरिष्ठ दायित्वधारियों का मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश का लाभ परिषद के कार्यकतार्ओं को मिलेगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन 6 सत्रों में होगा
कार्यकर्ता सम्मेलन में 6 सत्रों का आयोजन होगा, प्रत्येक सत्र में अलग-अलग विषयों पर कार्यकतार्ओं से चर्चा रहेगी। प्रत्येक सत्र को विभिन्न नामों के साथ सुसोभित किया गया। प्रथम सत्र आदित्यप्रभा जो कार्यकतार्ओं में नई चेतना, नए संकल्प की प्रेरणा प्रदान करेगा कार्यक्रम का यह उद्घाटन सत्र होगा। द्वितीय सत्र सेवा संचित सत्र जिसमे परिषद के द्वारा अब तक किए सभी सेवा कार्यों, प्रकल्पों और उपलब्धियों का विवरण प्रांत महासचिव द्वारा दिया जाएगा। तृतीय सत्र संगठन शिल्प कार्यकतार्ओं के भीतर की चेतना में प्रकाश, अनुभूति और प्रेरणा को पहचानने, अपने द्वारा किए कार्यों सकारात्मक सोच से समाज में योगदान की ऊर्जा को महसूस करने का सत्र डोगा। चतुर्थ गतिविधि गौरव सत्र में परिषद की उपलब्धियों और किए गए कार्यों से समाज पर सकारात्मक प्रभाव को दर्शाएगा। पांचवा सत्र अध्यार्पण सत्र परिषद के पांच सूत्रों को आधार बना कर स्वयं को समाज सेवा के लिए नमर्पित कर की प्रेरणा प्रदान करने वाला होगा। अंतिम सत्र अभीनम्रता सत्र व्यक्ति के सच्चे महान व्यक्तित्व की हचान कराने कराएगा जिसमे कार्यकतार्ओं के सम्मान को व्यक्त करना रहेगा।
जब तक समाज का अंतिम पंक्ति का व्यक्ति सशक्त नहीं होगा, तक तक राष्ट्र का वास्तविक निर्माण संभव नहीं
भारत को जानो प्रतियोगिता, 300 स्थित प्रकल्पों एवं 20 ट्रस्टों में संचालित सेवा कार्यों के माध्यम से 60 करोड़ से अधिक सेवा के कार्य करते हुए छह लाख से अधिक व्यक्तियों को लाभान्वित किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सीए अरविंद गोयल ने कहा की भारत विकास परिषद् देश की अग्रणी सामाजिक सेवा संस्था हैं जो स्थापना के साथ ही सेवा, संस्कार, संपर्क, समर्पण के सिद्धांतो के साथ समाज के सभी वर्गों में सामाजिक समरसता और सेवा भाव हेतु कार्यरत हैं। परिषद एक ध्येय लेकर कार्य करता हैं की जब तक समाज का अंतिम पंक्ति का व्यक्ति सशक्त नही होगा तक तक राष्ट्र का वास्तविक निर्माण संभव नहीं हैं। इसी सोच को धरातल पर उतारने के लिए परिषद के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाता हैं ताकि सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ता का निर्माण मजबूती के साथ किया जा सके। क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन उसी निरंतर प्रयास की एक कड़ी हैं। जिसमे संगठन के अनुभव, उपलब्धियां, कार्य करने के दौरान कार्यकतार्ओं के सामने आने वाली चुनौतियों एव संभावनाओं पर व्यापक मंथन किया जाता हैं।
सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और मूल्यों को संरक्षण प्रदान करना
क्षेत्रीय संयुक्त सचिव कमल सुरेका ने कहा की सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और मूल्यों को संरक्षण प्रदान करते हुए राष्ट्र निर्माण करना हैं परिषद की सेवा केवल सहायता तक सीमित नहीं हैं बल्कि वह समाज के निम्न वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने की प्रक्रिया हैं। समाज के निम्न वर्ग को आत्मनिर्भर किस प्रकार बनाया जा सकता हैं उसके लिए परिषद कार्यकर्ता निर्माण हेतु सम्मेलन का आयोजन करता हैं। प्रांतीय महासचिव हिमांशु चतुवेर्दी के कहा की परिषद के उत्तर पश्चिम क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन के आतिथ्य का सौभाग्य दक्षिण पूर्व प्रांत को मिला हैं प्रांत के द्वारा पूर्व दो माह से सम्मेलन को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया था समितियों के समर्पित सेवा भाव से सम्मेलन अपनी पूरी तैयारी की और बढ़ा हैं। दक्षिण पूर्व प्रांत के प्रत्येक शाखा सदस्य का अतुलनीय योगदान रहा हैं जिन्होंने सेवा ही धर्म के भाव को साकार किया। अंत में मिडिया प्रभारी डॉ. प्रियंका सैनी / प्रांतीय अध्यक्ष रवि शंकर मूंदड़ा द्वारा सभी मीडिया प्रभारियों का धन्यवाद दिया गया। क्षेत्रीय सचिव संस्कार किशन पाठक, क्षेत्रीय सचिव महिला सहभागिता सुनीता गोयल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अरविंद गर्ग, प्रांतीय संयोजिका महिला सहभागिता उमा पालीवाल मौजूद रहे।








