Breaking

महिला आरक्षण पर कांग्रेस का हमला, भाजपा की नीयत में खोट

कोटा। महिला आरक्षण बिल को लेकर पीसीसी की ओर से नियुक्त समन्वयक डॉ. अर्चना शर्मा ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर बड़ा सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सितंबर 2023 में सर्वसम्मति से पारित होने के बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार ने इसे अब तक लागू नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने बिल को तत्काल लागू करने के बजाय भविष्य के वादे में बदल दिया, जो उसकी गलत मंशा और बदनीयती को दर्शाता है।
डॉ. अर्चना शर्मा ने सवाल उठाया कि जब देश में महिला आरक्षण बिल पारित हो चुका है तो 2021 में होने वाली जनगणना अब तक क्यों नहीं करवाई गई? उनका कहना है कि भाजपा ने महिलाओं को वास्तविक प्रतिनिधित्व देने के बजाय इस मुद्दे का इस्तेमाल केवल चुनावी लाभ के लिए किया है।

भाजपा संगठन में महिलाओं को जगह नहीं
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता महिला सशक्तिकरण की बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं, लेकिन अपने संगठन में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं देते। न ही चुनावों में महिलाओं को पर्याप्त टिकट दिए जाते हैं। यह भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर करता है।
उन्होंने ने याद दिलाया कि भाजपा में आज तक कोई महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनी, जबकि कांग्रेस ने 110 साल पहले ही एनी बेसेंट को महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना था। सरोजिनी नायडू, नेली सेन गुप्ता, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी भी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं।

कांग्रेस ने दिए देश को पहली महिला पीएम व राष्ट्रपति
डॉ. अर्चना शर्मा ने कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, प्रथम राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, प्रथम लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और कई राज्यों की महिला मुख्यमंत्री देना कांग्रेस की ही उपलब्धि है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पिछले वादों की तरह महिला आरक्षण भी एक ‘जुमला’ बनता जा रहा है, जिसका मकसद महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्या जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाना है।

सडक़ से संसद तक लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस
उन्होंने ने स्पष्ट किया कि वह महिला आरक्षण को महिलाओं का अधिकार मानती है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग करती है। पार्टी ने कहा कि महिला आरक्षण को तुरंत लागू करवाने के लिए वह सडक़ से संसद तक मजबूती से मुद्दा उठाती रहेगी। महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए कांग्रेस पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगी।
इस दौरान कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष राखी गौतम, पूर्व महापौर मंजू मेहरा, ब्लॉक अध्यक्ष गीता मेघवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य गायत्री मीणा, महासचिव डॉ. विजय सोनी, पूर्व प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू, पूर्व कैथून नगर पालिका चेयरमैन आयना महक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Habulal Sharma

Habulal Sharma

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

Would You Like To Read..

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • एजुकेशन एंड जॉब
  • खेल
  • टॉप न्यूज़
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • बॉक्स ऑफिस
  • राजस्थान
  • लोकल मार्केट

© 2025 | All Rights Reserved | Sachreport.com | Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – Sach Report, Building Number-1k10, Talwandi Kota (Rajasthan)
Mobile – 6378219602
Mail Us At: sachreport24@gmail.com

error: Content is protected !!