Breaking

भाजपा के विवेक राजवंशी निर्विरोध चुने गए कोटा नगर निगम के डिप्टी मेयर, समर्थकों ने ढोल की थाप पर मनाया जश्न

कोटा: Kota नगर निगम के उपमहापौर (डिप्टी मेयर) पद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विवेक राजवंशी ने शानदार जीत हासिल की है। कांग्रेस की ओर से कोई नामांकन दाखिल न किए जाने के कारण विवेक राजवंशी को निर्विरोध उपमहापौर चुन लिया गया।

इससे पहले भाजपा खेमे की ओर से प्रत्याशी के रूप में विवेक राजवंशी के नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। महापौर अनुसुईया गोस्वामी और पार्षद गोपाल मंडा की मौजूदगी में विवेक राजवंशी का नामांकन पत्र दाखिल कराया गया था।

कांग्रेस चुनाव से पहले हुई बैकफुट पर

उपमहापौर पद के लिए निर्धारित समय सीमा खत्म होने तक कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया, जिससे कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया से पूरी तरह बाहर हो गई और भाजपा के प्रत्याशी विवेक राजवंशी की निर्विरोध जीत का मार्ग प्रशस्त हो गया।

कार्यकर्ताओं ने उड़ाए नोट, ढोल की थाप पर जमकर थिरके

विवेक राजवंशी के निर्विरोध डिप्टी मेयर चुने जाने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। नगर निगम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में जश्न का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस किया और खुशी का इजहार करते हुए हवा में 10-10 रुपये के नोट उड़ाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जीत का उत्सव मनाया।

adm_7e0e758a26

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

Would You Like To Read..

  • All Posts
  • एजुकेशन एंड जॉब
  • खेल
  • टॉप न्यूज़
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • बॉक्स ऑफिस
  • राजस्थान
  • लोकल मार्केट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • एजुकेशन एंड जॉब
  • खेल
  • टॉप न्यूज़
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • बॉक्स ऑफिस
  • राजस्थान
  • लोकल मार्केट

© 2025 | All Rights Reserved | Sachreport.com | Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – Sach Report, Building Number-1k10, Talwandi Kota (Rajasthan)
Mobile – 6378219602
Mail Us At: sachreport24@gmail.com

error: Content is protected !!