Breaking

भोपाल में रिटायर्ड माइनिंग अधिकारी पर जानलेवा हमला, केयरटेकर ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश

भोपाल: राजधानी भोपाल के अवधपुरी स्थित न्यू श्रीराम परिसर फेस-3 में शुक्रवार को दिनदहाड़े रिटायर्ड माइनिंग अधिकारी पर हुए जानलेवा हमले की जांच में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग पर हमला करने की साजिश उनके घर में काम करने वाली केयरटेकर ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची थी।

पुलिस ने मामले में केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके प्रेमी और उसके साथी की तलाश की जा रही है।

हथौड़े से सिर पर किया वार

पुलिस के अनुसार, न्यू श्रीराम परिसर निवासी मोहन चौधरी (71) पन्ना डायमंड प्रोजेक्ट से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वह अपनी पत्नी कमला और बेटे आनंद के साथ रहते हैं। कमला के कूल्हे का ऑपरेशन होने के बाद उन्हें चलने-फिरने में परेशानी है। उनकी देखभाल के लिए परिवार ने 7 सितंबर से समीक्षा नाम की महिला को केयरटेकर के तौर पर रखा था।

बताया गया है कि शुक्रवार को समीक्षा ने अपने सिवनी मालवा निवासी प्रेमी और उसके दोस्त को बुजुर्ग के घर भेजा। दोनों ने घर में घुसकर मोहन चौधरी पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान बुजुर्ग ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग घर की ओर आने लगे। पड़ोसियों को आता देख दोनों आरोपी भागने लगे। इसी दौरान एक आरोपी ने मोहन चौधरी के सिर पर हथौड़े से जोरदार वार कर दिया। सिर से खून निकलने के बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी बुजुर्ग को मृत समझकर बाइक से मौके से फरार हो गए।

पहले लूट की कोशिश का लगा था शक

घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घायल मोहन चौधरी को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर अवधपुरी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

शुरुआत में पुलिस को मामला घर में घुसकर लूट की कोशिश का लग रहा था। हालांकि, घर की तलाशी और घटनास्थल की जांच के दौरान लूट होने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच दूसरे एंगल से शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को केयरटेकर की भूमिका पर संदेह हुआ। पूछताछ में उसकी कथित साजिश सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उसके प्रेमी और उसके साथी की तलाश कर रही है।

adm_7e0e758a26

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

Would You Like To Read..

  • All Posts
  • एजुकेशन एंड जॉब
  • खेल
  • टॉप न्यूज़
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • बॉक्स ऑफिस
  • राजस्थान
  • लोकल मार्केट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • एजुकेशन एंड जॉब
  • खेल
  • टॉप न्यूज़
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • बॉक्स ऑफिस
  • राजस्थान
  • लोकल मार्केट

© 2025 | All Rights Reserved | Sachreport.com | Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – Sach Report, Building Number-1k10, Talwandi Kota (Rajasthan)
Mobile – 6378219602
Mail Us At: sachreport24@gmail.com

error: Content is protected !!