कोटा। भामाशाह मंडी में मंगलवार को 1.40 लाख कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। गेहूं 20, सोयाबीन 50 रुपए मंदा रहा वहीं धान 50, चना 50 रुपए तेज रहा। वहीं सोयाबीन 50, धान 50 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे। लहसुन की आवक 2000 कट्टे रही। लहसुन 500 रुपए मंदा रहा। लहसुन 3000 से 12,000 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे। कोटा ग्रेन एण्ड मर्चेंट एसोसिएशन के महामंत्री महेश खण्डेलवाल ने बताया कि मकर संक्रांति पर बुधवार को सेठ भामाशाहमंडी में अवकाश रहेगा।
भाव: गेहूं 2550 से 2651, धान सुंगधा 2400 से 3001, धान (1509) 3000 से 3251, धान (1847) 2800 से 3251, धान (1718-1885) 2600 से 3551, धान पूसा वन 2400 से 3650, धान (1401) 3400 से 3750, धान दागी 1200 से 2600, सोयाबीन 3000 से 4951, सरसों 6200 से 6650, अलसी 7500 से 8500, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 2000 से 2350, मक्का लाल 1500 से 1750, मक्का सफेद 2500 से 3200, जौ 2000 से 2300, तिल्ली 7000 से 11000, मैथी 4000 से 5300, धनिया बादामी 7500 से 9000, धनिया ईगल 8500 से 9200, मूंग 6000 से 6900, उड़द 4000 से 7200, चना देशी 4700 से 5230, चना मौसमी 4700 से 5150, चना पेप्सी 4800 से 5201, चना डंकी 3500 से 4700, चना काबुली 6000 से 7800 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
खाद्य तेल भाव: (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉच्र्यून 2340, चम्बल 2310, सदाबहार 2180, एलेक्सा 2090, दीप ज्योति 2200, सरसों स्वास्तिक 2560, अलसी 2390 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2990, कोटा स्वास्तिक 2600, सोना सिक्का 2870 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 9200, कोटा फ्रेश 8800, पारस 9,000, नोवा 8800, अमूल 10000, मधुसूदन 9,100, हरिहंत 9,400, गोवर्धन (10 किग्रा) 7600, प्रभात 10,000 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1850 अशोका 1850 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 4040 से 4070 प्रति क्विंटल।
चावल व दाल: बासमती चावल 5500-9500, पौना 5500-6500, डबल टुकड़ी 3500-4500, टुकड़ी 3000-3200, गोल्डन बासमती साबुत 6200-9800, पौना 5500-6200, डबल टुकड़ी 3800-4200, कणी 2500, तुअर 9000-12000, मूंग 8500-9000, मूंग मोगर 9000-10500, उड़द 9000-10000, उड़द मोगर 9000-11000, मसूर 7000-8000, चना दाल 6500-7000, पोहा 4000-6000 रुपए प्रति क्विंटल।
कोटा सर्राफा: चांदी-सोने में तेजी
कोटा। स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी-सोने के भावों में तेजी रही। चांदी 3000 रुपए तेजी के साथ 2,57,000 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 300 रुपए तेजी के साथ भाव 1,43,600 रुपए प्रति दस ग्राम, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 1,44,320 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग। सोना 24 कैरेट (99.5) 1,43,600 रुपए, सोना 22 कैरेट 1,32,973 रुपए, सोना 20 कैरेट 1,24,932 रुपए, सोना 18 कैरेट 1,14,880 रुपए, सोना 14 कैरेट 1,00,520 रुपए प्रति दस ग्राम भाव रहे।







