कोटा। भामाशाह मंडी में गुरुवार को 1 लाख कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। गेहूं 50, धान 250, चना 50 रुपए मंदा रहा वहीं सोयाबीन 50, सरसों 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे। लहसुन की आवक 3500 कट्टे रही। नया लहसुन 3300 से 7500 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।
भाव: गेहूं 2250 से 2370, गेहूं नया 2200 से 2455, धान सुंगधा 2800 से 3001, धान (1509) 3200 से 3700, धान (1847) 3200 से 3501, धान (1718-1885) 3900 से 4000, धान पूसा वन 3600 से 4000, धान (1401-1846) 3800 से 41050, धान दागी 1500 से 3200, सोयाबीन 4000 से 5325, सरसों 5200 से 6250, अलसी 6000 से 6700, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1400 से 1550, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ 2000 से 2300, तिल्ली 7000 से 8500, मैथी 4000 से 5100, धनिया बादामी 7500 से 9000, धनिया ईगल 9200 से 9500, धनिया नया गीला 6700 से 9500, धनिया रंगदार 10,000 से 11000, मूंग 6000 से 6500, उड़द 4500 से 8000, चना देशी 4700 से 4901, चना मौसमी 4700 से 4800, चना पेप्सी 4800 से 4901, चना डंकी 3500 से 4500, चना काबुली 5500 से 7500 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
खाद्य तेल भाव: (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉच्र्यून 2460, चम्बल 2410, सदाबहार 2280, एलेक्सा 2180, दीप ज्योति 2300, सरसों स्वास्तिक 2500, अलसी 2410 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 3040, कोटा स्वास्तिक 2630, सोना सिक्का 2870 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 9300, कोटा फ्रेश 9000, पारस 9,300, नोवा 9,000, अमूल 10,400, मधुसूदन 9,400, हरिहंत 9,500, गोवर्धन (10 किग्रा) 7,600, प्रभात 10,000 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1890 अशोका 1890 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 4240 से 4260 प्रति क्विंटल।
चावल व दाल: बासमती चावल 5500-9500, पौना 5500-6500, डबल टुकड़ी 3500-4500, टुकड़ी 3000-3200, गोल्डन बासमती साबुत 6200-9800, पौना 5500-6200, डबल टुकड़ी 3800-4200, कणी 2500, तुअर 10000-12500, मूंग 9000-10000, मूंग मोगर 10000-11000, उड़द 9000-10000, उड़द मोगर 10000-12000, मसूर 7000-7500, चना दाल 6500-7000, पोहा 4000-5500 रुपए प्रति क्विंटल।
कोटा सर्राफा: चांदी-सोना मंदा
कोटा। स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी-सोने के भावों में मंदी रही। चांदी में चार दिन में 22000 रुपए की मंदी साथ 2,68,000 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 7300 रुपए मंदी के साथ भाव 1,63,500 रुपए प्रति दस ग्राम, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 1,64,300 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग। सोना 24 कैरेट (99.5) 1,63,500 रुपए, सोना 22 कैरेट 1,51,401 रुपए, सोना 20 कैरेट 1,42,245 रुपए, सोना 18 कैरेट 1,30,800 रुपए, सोना 14 कैरेट 1,14,450 रुपए प्रति दस ग्राम भाव रहे।







