Crime News: नशे में धुत युवक ने नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम पर चढ़ाई कार, युवक गिरफ्तार

कोटा। कोटा शहर पुलिस की नाकाबंदी के दौरान एक नशे में धुत कार चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। घटना 26 दिसंबर 2025 की रात की है, जब अनन्तपुरा थाना पुलिस बरडा बस्ती चौराहे पर विशेष अभियान के तहत नाकाबंदी कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि रात करीब 10 बजे एक किया सेल्टोस कार (नंबर RJ-20-CK-1003) तेज रफ्तार से आती दिखी। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने इसके बजाय रफ्तार बढ़ा दी और वर्दीधारी पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने सतर्कता से कूदकर जान बचाई। हड़बड़ाहट में चालक ने कार बैरिकेट से टकरा दी, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ।

पुलिस टीम ने साहस दिखाते हुए कार का पीछा किया और चालक को पकड़ लिया। ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट से चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेन्द्र सिंह हाड़ा (27 वर्ष), पुत्र राजेन्द्र सिंह हाड़ा, निवासी अजय आहूजा नगर, रंगबाड़ी, कोटा के रूप में हुई।

अनन्तपुरा थाने में मामला दर्ज कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर क्षतिग्रस्त कार जप्त की गई। टीम का नेतृत्व सउनि कुन्दन कुमार ने किया, जिसमें घमण्डीलाल, फरसाराम सहित अन्य कांस्टेबल शामिल थे। पुलिस का यह अभियान अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है।

Habulal Sharma

Habulal Sharma

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

Would You Like To Read..

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • एजुकेशन एंड जॉब
  • खेल
  • टॉप न्यूज़
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • बॉक्स ऑफिस
  • राजस्थान
  • लोकल मार्केट

© 2025 | All Rights Reserved | Sachreport.com | Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – Sach Report, Building Number-1k10, Talwandi Kota (Rajasthan)
Mobile – 6378219602
Mail Us At: sachreport24@gmail.com

error: Content is protected !!