कोटा। भामाशाह मंडी में सोमवार को 80 हजार कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। गेहूं 15, सोयाबीन 150, धनिया 200 रुपए मंदा रहा। वहीं धान 200 रुपए तेज रहा। लहसुन की आवक 1000 कट्टे रही। लहसुन 500 रुपए तेज रहा। लहसुन 3000 से 8,500 रुपए व नया लहसुन 7500 से 13500 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।
भाव: गेहूं 2451 से 2550, धान सुंगधा 2800 से 3201, धान (1509) 3000 से 3811, धान (1847) 3200 से 3701, धान (1718-1885) 3700 से 4375, धान पूसा वन 3400 से 4050, धान (1401-1846) 3800 से 4200, धान दागी 1200 से 2900, सोयाबीन 4000 से 5601, सरसों 6200 से 6500, सरसों नई 5300 से 6300, अलसी 7000 से 7800, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 2000 से 2350, मक्का लाल 1500 से 1750, मक्का सफेद 2500 से 2800, जौ 2000 से 2300, तिल्ली 7000 से 10500, मैथी 4000 से 5200, धनिया बादामी 7500 से 8800, धनिया ईगल 9200 से 9500, मूंग 6000 से 6900, उड़द 4500 से 8400, चना देशी 4700 से 5321, चना मौसमी 4700 से 5200, चना पेप्सी 4800 से 5251, चना डंकी 3500 से 4700, चना काबुली 6000 से 7500 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
खाद्य तेल भाव: (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉच्र्यून 2460, चम्बल 2420, सदाबहार 2280, एलेक्सा 2190, दीप ज्योति 2300, सरसों स्वास्तिक 2610, अलसी 2460 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 3110, कोटा स्वास्तिक 2720, सोना सिक्का 3000 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 9300, कोटा फ्रेश 9000, पारस 9,300, नोवा 9200, अमूल 10300, मधुसूदन 9,400, हरिहंत 9,500, गोवर्धन (10 किग्रा) 7600, प्रभात 10,000 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1900 अशोका 1900 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 4180 से 4230 प्रति क्विंटल।
चावल व दाल: बासमती चावल 5500-9500, पौना 5500-6500, डबल टुकड़ी 3500-4500, टुकड़ी 3000-3200, गोल्डन बासमती साबुत 6200-9800, पौना 5500-6200, डबल टुकड़ी 3800-4200, कणी 2500, तुअर 10000-14000, मूंग 9500-10500, मूंग मोगर 10000-11000, उड़द 9500-10500, उड़द मोगर 10000-12000, मसूर 7500-8000, चना दाल 7000-7500, पोहा 4000-6000 रुपए प्रति क्विंटल।
कोटा सर्राफा: चांदी तेज-सोना मंदा
कोटा। स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के भावों में तेजी रही वहीं सोने के भाव मंदे रहे। चांदी 1000 रुपए तेजी के साथ 2,62,000 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 500 रुपए मंदी के साथ भाव 1,60,200 रुपए प्रति दस ग्राम, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 1,61,000 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग। सोना 24 कैरेट (99.5) 1,60,200 रुपए, सोना 22 कैरेट 1,48,345 रुपए, सोना 20 कैरेट 1,39,374 रुपए, सोना 18 कैरेट 1,28,160 रुपए, सोना 14 कैरेट 1,12,140 रुपए प्रति दस ग्राम भाव रहे।







