महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, बारामती एयरपोर्ट पर हादसा

बारामती/मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का बुधवार सुबह एक भीषण विमान हादसे में निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। मुंबई से बारामती जा रहा उनका चार्टर्ड विमान सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजित पवार पंचायत चुनावों के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे। विमान ने सुबह 8:10 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी। महाराष्ट्र एविएशन विभाग के मुताबिक, पहली बार लैंडिंग के दौरान रनवे स्पष्ट दिखाई नहीं देने पर पायलट ने विमान को दोबारा ऊपर ले जाने का फैसला किया।

इसके बाद रनवे-11 पर दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश की गई, लेकिन इस दौरान विमान रनवे से फिसल गया और उसमें आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि किसी को बचाया नहीं जा सका। दुर्घटना में अजित पवार के साथ उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर की भी मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के दौरान पायलट ने न तो कोई इमरजेंसी सिग्नल भेजा और न ही ‘मेडे कॉल’ दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बारामती के लिए रवाना हो गए। राज्य सरकार ने आज सभी स्कूलों में अवकाश और तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती में किए जाने की संभावना है। उनके चाचा एवं वरिष्ठ नेता शरद पवार बारामती अस्पताल पहुंच चुके हैं, जहां हादसे में मृत सभी लोगों के शव रखे गए हैं।

इधर, एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी की एक टीम दिल्ली में विमान की ऑपरेटर कंपनी वीएसआर वेंचर्स के कार्यालय पहुंची है, जबकि दूसरी टीम बारामती के लिए रवाना हो गई है। कंपनी का कहना है कि विमान तकनीकी रूप से पूरी तरह ठीक था। पायलट के पास 16 हजार घंटे और को-पायलट के पास 1500 घंटे का उड़ान अनुभव बताया गया है।

Habulal Sharma

Habulal Sharma

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

Would You Like To Read..

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • एजुकेशन एंड जॉब
  • खेल
  • टॉप न्यूज़
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • बॉक्स ऑफिस
  • राजस्थान
  • लोकल मार्केट

© 2025 | All Rights Reserved | Sachreport.com | Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – Sach Report, Building Number-1k10, Talwandi Kota (Rajasthan)
Mobile – 6378219602
Mail Us At: sachreport24@gmail.com

error: Content is protected !!