कोटा। भामाशाह मंडी में सोमवार को 1.20 लाख कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। सोयाबीन 50, गेहूं 20 रुपए तेज रहा। लहसुन की आवक 2500 कट्टे रही। लहसुन बेस्ट 500 रुपए तेज रहा। लहसुन 3000 से 12,500 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।
भाव: गेहूं 2521 से 2575, धान सुंगधा 2400 से 3151, धान (1509) 3000 से 3501, धान (1847) 2800 से 3401, धान (1718-1885) 2600 से 3751, धान पूसा वन 2400 से 3700, धान (1401) 3400 से 3800, धान दागी 1200 से 2700, सोयाबीन 3500 से 5251, सरसों 6200 से 6750, अलसी 7500 से 8500, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 2000 से 2350, मक्का लाल 1500 से 1750, मक्का सफेद 2500 से 3200, जौ 2000 से 2300, तिल्ली 7000 से 11000, मैथी 4000 से 5500, धनिया बादामी 7500 से 9000, धनिया ईगल 8500 से 9200, मूंग 6000 से 6900, उड़द 4000 से 7250, चना देशी 4700 से 5250, चना मौसमी 4700 से 5150, चना पेप्सी 4800 से 5201, चना डंकी 3500 से 4700, चना काबुली 6000 से 7800 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
खाद्य तेल भाव: (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉच्र्यून 2365, चम्बल 2315, सदाबहार 2210, एलेक्सा 2110, दीप ज्योति 2230, सरसों स्वास्तिक 2560, अलसी 2360 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 3000, कोटा स्वास्तिक 2590, सोना सिक्का 2890 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 9200, कोटा फ्रेश 8800, पारस 9,000, नोवा 8800, अमूल 10000, मधुसूदन 9,100, हरिहंत 9,400, गोवर्धन (10 किग्रा) 7600, प्रभात 10,000 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1840 अशोका 1840 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 4060 से 4100 प्रति क्विंटल।
चावल व दाल: बासमती चावल 5500-9500, पौना 5500-6500, डबल टुकड़ी 3500-4500, टुकड़ी 3000-3200, गोल्डन बासमती साबुत 6200-9800, पौना 5500-6200, डबल टुकड़ी 3800-4200, कणी 2500, तुअर 9000-12000, मूंग 9000-10000, मूंग मोगर 10000-11000, उड़द 8500-9500, उड़द मोगर 9200-10500, मसूर 7000-8000, चना दाल 6500-7000, पोहा 4000-6000 रुपए प्रति क्विंटल।
कोटा सर्राफा: चांदी-सोने में तेजी
कोटा। स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी-सोने के भावों में तेजी रही। चांदी 12000 रुपए तेजी के साथ 2,85,000 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 2400 रुपए तेजी के साथ भाव 1,47,600 रुपए प्रति दस ग्राम, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 1,48,320 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग। सोना 24 कैरेट (99.5) 1,47,600 रुपए, सोना 22 कैरेट 1,36,677 रुपए, सोना 20 कैरेट 1,28,412 रुपए, सोना 18 कैरेट 1,18,080 रुपए, सोना 14 कैरेट 1,03,320 रुपए प्रति दस ग्राम भाव रहे।








