मुक्तिधाम से लगातार अस्थियां चोरी, तांत्रिक सामग्री मिलने से परिजनों में फैला आक्रोश

कोटा में नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में अस्थियां चोरी होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। ऐसा ही मामला सोमवार सुबह सामने आया जब लडापुरा कर्बला निवासी 70 वर्षीय सत्तू बाई केवल के तीसरे की रस्म के लिए परिजन मुक्तिधाम पहुंचे तो चिता स्थल से राख व अस्थियां गाजब मिली। वहां पर तांत्रिक क्रिया में काम आने वाली सामग्री देख परिजनों में आक्रोश फैल गया। पिछले एक पखवाड़े में इस मुक्तिधाम से अस्थियां चोरी होने की यह तीसरी घटना है।

मृतका सत्तू बाई के पौते संजय केवट ने बताया कि 17 जनवरी को दादी सत्तू बाई की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। आज तीसरे की रस्म के लिए मुक्तिधाम पहुंचे तो राख व अस्थियां गायब मिली। उन्होंने आरोप लगाया की लगातार अस्थियां चोरी होने की घटना के बाद भी नगर निगम प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। मृतका के पौत्र संजय ने बताया कि उनकी दादी बीमारी के चलते एमबीएस अस्पताल में भर्ती थीं, जहां ऑपरेशन के दौरान उनका मंगलसूत्र भी चोरी हो गया था। इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, लेकिन चार दिन बाद भी पुलिस ने मंगल सूत्र चोर को नहीं पकड़ा।

वहीं पूर्व पार्षद परवेज अख्तर ने नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी इसी मुक्तिधाम से दो से तीन बार अस्थियां चोरी होने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। घटना से आहत परिजनों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही नयापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Habulal Sharma

Habulal Sharma

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

Would You Like To Read..

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • एजुकेशन एंड जॉब
  • खेल
  • टॉप न्यूज़
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • बॉक्स ऑफिस
  • राजस्थान
  • लोकल मार्केट

© 2025 | All Rights Reserved | Sachreport.com | Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – Sach Report, Building Number-1k10, Talwandi Kota (Rajasthan)
Mobile – 6378219602
Mail Us At: sachreport24@gmail.com

error: Content is protected !!