चम्बल को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए केशवरायपाटन में पर्यावरण प्रेमियों ने निकाली पदयात्रा

कोटा। चंबल नदी के मूल स्वरूप को संरक्षित रखने और इसमें गिरते गंदे नालों के पानी को रोकने के उद्देश्य से ‘हम लोग’ और कोटा-केशवरायपाटन के पर्यावरण प्रेमियों ने रविवार को एक पदयात्रा और विशाल ‘चंबल बचाओ रैली’ का आयोजन किया।

पदयात्रा का शुभारंभ राज राजेश्वर मंदिर प्रांगण से हुआ, जो चंबल नदी के किनारे होते हुए केशव मंदिर के नीचे स्थित विष्णु घाट पर पहुंची। रैली में युवा नेता कुंदन चीता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, महिलाएं, प्रमुख व्यक्ति और संस्था के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में ‘चंबल को स्वच्छ रखो’, ‘नदी बचाओ’, ‘घाटों का विकास करो’ जैसे संदेश वाली तख्तियां थामीं। पैदल, मोटरसाइकिल और वाहनों पर सवार होकर वे चंबल की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। केशव मंदिर के मुख्य घाट पर रैली एक विचार गोष्ठी में परिवर्तित हो गई।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए हम लोग संस्था व चंबल बचाओ अभियान के प्रेरक डॉ. सुधीर गुप्ता ने चंबल में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सामाजिक और स्थानीय जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चंबल देश की सबसे स्वच्छ नदी है, जो कोटा शहर, बूंदी और आसपास के सैकड़ों गांवों की जीवनरेखा है। संस्था ने प्रशासन को अवगत कराया है और सुझाव दिए हैं। स्थानीय सांसद व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संज्ञान लेते हुए उचित बजट का आश्वासन दिया है। एक सीवेज प्लांट की मंजूरी मिल चुकी है, जिसका निर्माण शीघ्र शुरू होगा। इससे कस्बे के गंदे नालों का शोधित पानी ही नदी में छोड़ा जाएगा। पर्यावरण प्रेमी कुंदन चीता, केशव राय मंदिर के पुजारी पंडित लोकेश शर्मा, मुखिया बृजेश काईलिया, मनीष कविराज, राकेश प्रजापति, एडवोकेट बीटा स्वामी ने संबोधन में चंबल को बचाने के सुझाव दिए।

एडवोकेट स्वामी ने साप्ताहिक श्रमदान से घाटों की सफाई का प्रस्ताव रखा। कुंदन चीता ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। स्थानीय निवासियों ने घाटों के विकास में गति लाने और नदी में गंदगी न डालने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कोटा से आए पर्यावरण प्रेमी, हम लोग संस्था के अशोक शर्मा, राजू गुप्ता, अजय चौधरी, सौरभ मेहता, हर्षाली श्रीवास्तव, टी.पी. सेठी, सुशील सिंह उपस्थित रहे। केशोरायपाटन से देवकिशन मीना, अरविंद भूतिया, भागीरथ मीणा, गजेंद्र सिंह, शशि शर्मा, मनीष कविराज, पार्षद श्यामा बाई नामा, महेश नामा, पूर्व पार्षद मूलचंद बाथला, जगदीश वर्मा, महेंद्र शर्मा, पार्षद तुषार शर्मा, नागेश नागर, श्याम मनोहर, हरित हनुमान मीणा, हरिशंकर सुमन , अरविंद भूतिया, भगीरथ मीणा ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विचार रखे। सभी पर्यावरण प्रेमियों ने आगामी दिनों में चंबल में बढ़ती गंदगी रोकने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया।

Habulal Sharma

Habulal Sharma

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

Would You Like To Read..

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • एजुकेशन एंड जॉब
  • खेल
  • टॉप न्यूज़
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • बॉक्स ऑफिस
  • राजस्थान
  • लोकल मार्केट

© 2025 | All Rights Reserved | Sachreport.com | Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – Sach Report, Building Number-1k10, Talwandi Kota (Rajasthan)
Mobile – 6378219602
Mail Us At: sachreport24@gmail.com

error: Content is protected !!