Breaking

कांग्रेस पूर्व विधायक करण सिंह ने कहा- गांधीवाधी तरीका छोड़ना होगा, झूठ बोलना पडे़गा

कोटा। छबड़ा से CONGRESS के पूर्व विधायक करण सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपनी विचारधारा में बदलाव करने और मजबूत करने को कहते हुए गांधी वादी तरीका छोड़ने को कहा। उन्होंने कहा- हमे गांधीवादी तरीका छोड़ना पडे़गा, हमे भी झूठ बोलना पडे़गा। करण सिंह कोटा में कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्षों के पदभार ग्रहण में वक्ता के तौर पर बोल रहे थे। कोटा में नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्षों का पदभार ग्रहण समारोह गुरूवार को आयोजित किया गया। इस दौरान संबोधित करते हुए करण सिंह ने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जिस तरह से सोशल मीडिया पर झूठ फैला रहे हैं उसी तरह हमे भी झूठ फैलाना पडे़गा। उन्होंने कहा कि आज देश में वोट चोरी का मुददा छाया हुआ है। देशवासियों से भाजपा के नेता झूठ बोल रहे हैं। उसी तरह हमे भी विचारधारा में बदलाव लाना पडे़गा।

कांग्रेस पूर्व विधायक

बीजेपी एक विचारधारा पर काम कर रही है देश को बांटने का काम कर रही है। अगर देश को बचाना है तो कांग्रेस को भी अपनी विचार धारा को मजबूत करना होगा। उनकी तरह हमे भी झूठ बोलना पडे़गा, कब तक गांधी जी के सिद्धांत पर चलेंगे। उन्होंने बीजेपी के साथ साथ आरएसएस पर भी कमेंट किए। यहां तक कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को भी मजबूत करना होगा, हमारे बच्चे कहीं शाखा में न जाने लगे और लाठियां न घुमाने लगे। नहीं तो यह नासूर बन जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष राखी गौतम और देहात जिलाध्यक्ष भानुप्रताप ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान प्रमोद जैन भाया, अशोक चांदना, चेतन पटेल समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रहलाद गुंजल का न पहुंचना भी चर्चा का विषय बना रहा। शांति धारीवाल को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन बताया जा रहा है कि वे जयपुर थे। हालांकि बाद में मीडिया से बात करते हुए राखी गौतम ने कहा कि पार्टी में सभी एकजुट है और एक साथ काम कर रहे है। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में भी सभी नेता कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यकर्ताओं में बहुत जोश है।

कांग्रेस पूर्व विधायक Congress

पूर्व मंत्री ने कहा- वोट चोरी कोटा से हुई शुरू
पूर्व मंत्री हिंडोली विधायक अशोक चांदना ने केंद्र सरकार हमला करते हुए कहा कि वोटचोरी की शुरुआत कोटा से हुई है जिसका मॉडल मोदी जी पूरे देश मे एसआईआर के माध्यम से करना चाहते है जिसको हमारे कार्यकर्ता सजग होकर कार्य कर रहे है में दोनों जिलाध्यक्षों से कहना चाहता हूँ कार्यकर्ताओ एवं पार्टी के बीएलए से कहकर निगरानी कर कार्य करवाये उन्होंने कहा राहुल गांधी ने पूरे देश मे निडर होकर यात्रा निकाली जिसकी वजह से बीजेपी घबराहट में है।पीपल्दा विधायक चेतन पटेल ने दोनों जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि दोनों अध्यक्षो का दायित्व है भाजपा सरकार द्वारा होरहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आत्याचार के खिलाफ आवाज उठाये उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करे जिससे उनका संगठन के प्रति विश्वास बड़े जिससे संगठन को मजबूती मिले।

14 दिसंबर को गददीछोड रैली
प्रभारी देशराज मीणा ने दोनों जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को ओर अत्यधिक मजबूत करे और 14 दिसंबर को वोटचोर गद्दीछोड महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर रैली को सफल बनायें।पीसीसी महासचिव अमित धारीवाल ने कहा कि संगठन को और अत्यधिक मजबूत कर जनता के साथ मिलकर उनकी सेवा करे और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने पर जोर दिया।

ये खबर भी पढे़:

Kota: नारी निकेतन में अनोखी शादी, मूक बधिर रीना के हुए फेरे, प्रशासन ने की बरात की अगवानी

देखें वीडियो:

Habulal Sharma

Habulal Sharma

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

Would You Like To Read..

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • एजुकेशन एंड जॉब
  • खेल
  • टॉप न्यूज़
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • बॉक्स ऑफिस
  • राजस्थान
  • लोकल मार्केट

© 2025 | All Rights Reserved | Sachreport.com | Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – Sach Report, Building Number-1k10, Talwandi Kota (Rajasthan)
Mobile – 6378219602
Mail Us At: sachreport24@gmail.com

error: Content is protected !!