Breaking

कोटा में PM e-Bus Sewa का शुभारंभ होगा: चलेगी दस ई बस, सीएम भजनलाल शर्मा आज दिखाएंगे 10 बसों को हरी झंडी

शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में आज बड़ा कदम उठाया जा रहा है। ‘प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना’ के तहत कोटा की सड़कों पर आज से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जयपुर से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर इन बसों का शुभारंभ करेंगे।

प्रथम चरण में शहर में 10 ई-बसों को सड़कों पर उतारा जा रहा है, जिससे आम जनता, छात्रों और यात्रियों को सुगम व किफायती आवाजाही की सुविधा मिलेगी।

100 ई-बसों का बेड़ा, 41 बसें पहुंचीं

कोटा बस सर्विस लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा के अनुसार:

  • कुल स्वीकृत बसें: 100 ई-बसें (95 नौ-मीटर की पिंक बसें और 5 बारह-मीटर की ब्लू बसें)।

  • अब तक प्राप्त बसें: 41 बसें कोटा पहुंच चुकी हैं।

  • शुरुआती बेड़ा: 10 बसों से सेवा का आगाज किया जा रहा है।

शहर के प्रमुख 20 रूटों पर होगा संचालन

ई-बसों का संचालन शहर के सभी प्रमुख शिक्षण संस्थानों, बाजारों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और बाहरी आवासीय क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगा।

प्रमुख रूटों की सूची:

  • रेलवे स्टेशन से बंदा धर्मपुरा: खेडली फाटक, अदालत चौराहा, नयापुरा, अग्रसेन सर्किल, जे.डी.बी. कॉलेज, कोटड़ी, एरोड्रम, सीएडी, केशवपुरा, महावीर नगर तृतीय होते हुए।

  • न्यू बस स्टैंड से बोराबास: कॉमर्स कॉलेज, तलवंडी, केशवपुरा, तीन बत्ती, जीएडी सर्किल, संतोषी नगर, चावला सर्किल, नयागांव होते हुए।

  • एरोड्रम से रानपुर (कोचिंग व शैक्षणिक क्षेत्र): विज्ञान नगर, कॉमर्स कॉलेज, आईएल चौराहा, अनंतपुरा, आरटीओ, रीको, ट्रिपल आईटी (IIIT), जेएमएयू, देव नारायण, गणेशजी, मेडिकल कॉलेज, एलआईसी बिल्डिंग, सीएडी होकर।

  • रेलवे स्टेशन/सोगरिया से कनेक्टिविटी: एरोड्रम-सोगरिया, रायपुरा-सोगरिया स्टेशन, सोगरिया स्टेशन-अनंतपुरा और रेलवे स्टेशन (प्लेटफॉर्म 4) से जीएडी सर्किल।

  • ग्रामीण व बाहरी क्षेत्र: बड़गांव-सीमलिया, एरोड्रम-दरा (मंडाना), झालिपुरा-अरंडखेड़ा, नयापुरा-तालेड़ा, नयापुरा-रड़ी चढ़ी फाटक और एरोड्रम-धनेश्वर।

Habulal Sharma

Habulal Sharma

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

Would You Like To Read..

  • All Posts
  • एजुकेशन एंड जॉब
  • खेल
  • टॉप न्यूज़
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • बॉक्स ऑफिस
  • राजस्थान
  • लोकल मार्केट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • एजुकेशन एंड जॉब
  • खेल
  • टॉप न्यूज़
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • बॉक्स ऑफिस
  • राजस्थान
  • लोकल मार्केट

© 2025 | All Rights Reserved | Sachreport.com | Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – Sach Report, Building Number-1k10, Talwandi Kota (Rajasthan)
Mobile – 6378219602
Mail Us At: sachreport24@gmail.com

error: Content is protected !!