Breaking

IPL 2027: क्या एडेन मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? कप्तानी पर खुद दिया बड़ा बयान

लखनऊ 

IPL 2027 में एक बहुत बड़ा बदलाव होना तय है, जो लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से होगा. दरअसल आईपीएल 2026 में LSG के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ दी थी. कुछ दिन बाद ही अपडेट आया कि पंत दिल्ली कैपिटल्स में वापस चले गए हैं. इस ट्रेड डील के तहत कुलदीप यादव दिल्ली छोड़कर लखनऊ टीम में चले गए हैं. अब सबसे बड़ा सवाल है कि अगले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कौन करेगा?

LSG की टीम में एडन मार्करम और निकोलस पूरन जैसे अनुभवी बल्लेबाज हैं, जो कप्तानी का भी एक बढ़िया विकल्प हो सकते हैं. मार्करम अभी दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम के कप्तान भी हैं. उनसे हाल ही में पूछा गया कि अगले सीजन लखनऊ टीम की कप्तानी संभालने पर उनका क्या विचार है?

क्या एडन मार्करम बनेंगे कप्तान?
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार एडन मार्करम ने कप्तानी के सवाल पर कहा, “मुझे कोई आइडिया नहीं है. वे जिसे कप्तानी के लिए सर्वोत्तम समझते हैं उसे चुन सकते हैं. वहां हमारी टीम में कई क्वालिटी लीडर मौजूद हैं, इसलिए मैं इस विषय को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हूं. जिसे भी कप्तानी मिलेगी, मुझे उम्मीद है कि वह पूरी मेहनत के साथ यह जिम्मेदारी संभालेगा। 

एडन मार्करम ने IPL में कभी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी नहीं की है, लेकिन वो अन्य लीगों में LSG फ्रेंचाइजी की टीमों को लीड कर रहे हैं. SA20 में मार्करम डरबन सुपर जायंट्स टीम के कप्तान हैं, वहीं द हंड्रेड लीग में मैंचेस्टर सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं। 

LSG का स्क्वाड
एडन मार्करम, अब्दुल समद, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, जोश इंग्लिस, मुकुल चौधरी, मैथ्यू ब्रीट्जके, एनरिक नॉर्टजे, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, आवेश खान, कुलदीप यादव, दिग्वेश राठी, मयंक यादव, एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, जॉर्ज लिंडे, शहबाज अहमद

Habulal Sharma

Habulal Sharma

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

Would You Like To Read..

  • All Posts
  • एजुकेशन एंड जॉब
  • खेल
  • टॉप न्यूज़
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • बॉक्स ऑफिस
  • राजस्थान
  • लोकल मार्केट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • एजुकेशन एंड जॉब
  • खेल
  • टॉप न्यूज़
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • बॉक्स ऑफिस
  • राजस्थान
  • लोकल मार्केट

© 2025 | All Rights Reserved | Sachreport.com | Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – Sach Report, Building Number-1k10, Talwandi Kota (Rajasthan)
Mobile – 6378219602
Mail Us At: sachreport24@gmail.com

error: Content is protected !!