Breaking

लवलीना ने कॉमनवेल्थ में जीता सिल्वर, अधूरे नक्शे पर रेस्टोरेंट को घेरा

नई दिल्ली
ग्लासगो में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सरों ने रिंग के अंदर अपने दमदार खेल से इतिहास रच दिया. भारत ने बॉक्सिंग में अब तक का अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की.

टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कमाल का खेल दिखाया. लवलीना बोरगोहेन ने महिला 75 किग्रा वर्ग में अपना पहला कॉमनवेल्थ गेम्स सिल्वर मेडल जीतने के बाद कुछ बातों का जिक्र किया.

फाइनल मुकाबला गंवाने के कारण गोल्ड मेडल नहीं जीत पाने का थोड़ा अफसोस जताते हुए उन्होंने पूरी भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना की. अपनी इस उपलब्धि को असम के बाढ़ पीड़ितों को समर्पित करते हुए लवलीना ने अब आगामी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल करने का संकल्प लिया है.
   
कॉमनवेल्थ गेम्स में बड़ा विवाद
हालांकि, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सिंग खेलों के खत्म होते ही रिंग के बाहर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. यह विवाद ग्लासगो के पॉपुलर भारतीय रेस्टोरेंट मिस्टर सिंग्स इंडिया का है. खेलों में सफलता के बाद भारतीय खिलाड़ी यहां डिनर के लिए पहुंचे थे. लेकिन वहां टेबल पर रखी नैपकिन पर नजर पड़ते ही खुशियों का माहौल अचानक गर्मा गया.
 
नैपकिन पर अधूरा नक्शा देख भड़कीं लवलीना
असम से आने वाली स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने ध्यान दिया कि रेस्टोरेंट के नैपकिन पर भारत का जो नक्शा छपा था, उसमें से नॉर्थ ईस्ट का पूरा हिस्सा गायब था. इस गंभीर लापरवाही पर लवलीना ने तुरंत अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने इस मामले पर न्यूज एजेंसी आईएनएस से बात करते हुए कहा कि रेस्टोरेंट के नैपकिन पर छपे नक्शे से हमारा नॉर्थ ईस्ट गायब है. भारत का हर एक हिस्सा बेहद अहम है और हर जगह देश का सही और पूरा नक्शा ही दिखाया जाना चाहिए.

लवलीना के इस कदम का भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह ने खुलकर समर्थन किया. उन्होंने बताया कि इस नक्शे में सिर्फ नार्थ ईस्ट ही नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर को भी सही तरीके से नहीं दिखाा गया था. अजय सिंह ने रेस्टोरेंट प्रबंधन से तुरंत इन नैपकिन को हटाने और सही नक्शे का इस्तेमाल करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि विदेशों में भारतीय संस्कृति और पहचान को बढ़ावा देने वाले किसी भी स्थान पर ऐसी बड़ी गलतियों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

Habulal Sharma

Habulal Sharma

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

Would You Like To Read..

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • एजुकेशन एंड जॉब
  • खेल
  • टॉप न्यूज़
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • बॉक्स ऑफिस
  • राजस्थान
  • लोकल मार्केट

© 2025 | All Rights Reserved | Sachreport.com | Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – Sach Report, Building Number-1k10, Talwandi Kota (Rajasthan)
Mobile – 6378219602
Mail Us At: sachreport24@gmail.com

error: Content is protected !!