Breaking

मत्स्य पुराण में बताया गया राजधर्म, कैसा होना चाहिए देश का शासक

 हमारे पुराणों में बताया गया है कि देश का राजा कैसा होना चाहिए, ताकि वह प्रजा का पालन करें. राजा ऐसा होना चाहिए, जो जनता को महंगाई और भ्रष्टाचार से दूर रखें. आज हम आपको बताएंगे कि राजा या देश के प्रधान को किन धर्मों का पालन करना चाहिए और उसे कैसी व्यवस्था बनानी चाहिए. मत्स्य पुराण में बताए गए इन नियमों का पालन करने वाला शासक अपने देश को समृद्ध और सशक्त बनाता है.

क्या है राजधर्म?
मत्स्य पुराण के अनुसार, राजधर्म और राजकर्तव्य शासन व्यवस्था में अत्यंत महत्वपूर्ण माने गए हैं. इसमें केवल प्रजा-पालन और दान-पुण्य की बात ही नहीं कही गई, बल्कि शासन चलाने का व्यावहारिक ज्ञान भी दिया गया है. हालांकि आज का युग वैज्ञानिक है और युद्ध के तरीके बदल चुके हैं. अब तलवार और तीर की जगह मिसाइल, फाइटर जेट और रॉकेट का इस्तेमाल होता है. फिर भी प्राचीन काल के ये सिद्धांत आज भी कहीं न कहीं प्रासंगिक नजर आते हैं. प्राचीन समय में राज्य का अस्तित्व पूरी तरह राजा पर निर्भर होता था. यदि राजा को किसी भी तरह नुकसान पहुंचता, तो पूरी व्यवस्था बिखर जाती थी. इसलिए राजा को अपनी सुरक्षा के प्रति हमेशा सतर्क रहना जरूरी था.

शारीरिक सुरक्षा
मत्स्य पुराण के अनुसार, राजा को कौवे की तरह सदैव सतर्क और शंकालु रहना चाहिए. भोजन, वस्त्र, आभूषण या अन्य किसी वस्तु का उपयोग करने से पहले उसकी जांच कर लेनी चाहिए. भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचना चाहिए और अनजान स्थानों पर स्नान या ठहराव नहीं करना चाहिए. किसी भी वस्तु या स्थान की पहले विश्वसनीय व्यक्ति से जांच कराना आवश्यक है.

राजा को अनजान हाथी, घोड़े या आज के समय में किसी भी अज्ञात वाहन का उपयोग नहीं करना चाहिए. साथ ही, अनजान व्यक्तियों, विशेषकर संदिग्ध संपर्कों, से दूरी बनाए रखना भी जरूरी बताया गया है. किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसे कई स्रोतों से सत्यापित करना चाहिए.

इतिहास में ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं जहां शासकों ने अपनी सुरक्षा के लिए हमशक्ल लोगों को साथ रखा. जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने भी अपनी सुरक्षा के लिए ऐसा किया था. भारतीय इतिहास में भी हल्दीघाटी के युद्ध के दौरान महाराणा प्रताप की रक्षा के लिए उनके समान दिखने वाले झलकारी या झाला मान सिंह जैसे वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया.

सैन्य सुरक्षा
राज्य की सुरक्षा के लिए प्राचीन काल में किलों और दुर्गों का निर्माण किया जाता था. आज के समय में यह स्थान हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था से युक्त निवास स्थानों ने ले लिया है, जहां गुप्त मार्ग, हेलीकॉप्टर लैंडिंग और वार रूम जैसी सुविधाएं होती हैं.

पहले सैनिकों का चयन उनकी बुद्धि, साहस और वफादारी के आधार पर होता था. उन्हें कठिन प्रशिक्षण दिया जाता था, जो आज भी आधुनिक रूप में जारी है. आज सेना के तीनों अंग थल, वायु और जल, अलग-अलग तरीके से प्रशिक्षित किए जाते हैं.

चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था
प्राचीन समय में सैनिकों के लिए वैद्य नियुक्त किए जाते थे, जो जड़ी-बूटियों से इलाज करते थे. आज आधुनिक अस्पताल, दवाइयां और मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध हैं. पहले जहां ढाल और कवच होते थे, वहीं आज बुलेटप्रूफ जैकेट और अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जाता है.

गुप्तचर तंत्र
मत्स्य पुराण में एक मजबूत गुप्तचर तंत्र को बेहद जरूरी बताया गया है. गुप्तचर वफादार और कुशल होने चाहिए. प्राचीन समय में विषकन्या का भी उल्लेख मिलता है, जो दुश्मनों का गुप्त रूप से अंत कर देती थीं. आज भी हर देश अपनी सुरक्षा के लिए खुफिया एजेंसियों पर निर्भर करता है.

मंत्री और कर्मचारियों का चयन
मत्स्य पुराण के अनुसार राजा को अपने मंत्रियों का चयन उनके ज्ञान और क्षमता के आधार पर करना चाहिए. अंत में, यही कहा गया है कि यदि शासक योग्य लोगों को जिम्मेदारी देता है और धर्म के अनुसार शासन करता है, तो राज्य समृद्ध और सुरक्षित बनता है.

इस प्रकार, मत्स्य पुराण का संदेश यह है कि शासक वही सफल है जो प्रजा को भय नहीं, सुरक्षा द, लूट नहीं, न्याय दे. वह सत्ता नहीं, सेवा को अपना धर्म माने. ऐसे ही नेतृत्व से राज्य वास्तव में संपन्न और लोक कल्याणकारी बनता है.

Habulal Sharma

Habulal Sharma

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

Would You Like To Read..

  • All Posts
  • एजुकेशन एंड जॉब
  • खेल
  • टॉप न्यूज़
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • बॉक्स ऑफिस
  • राजस्थान
  • लोकल मार्केट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • एजुकेशन एंड जॉब
  • खेल
  • टॉप न्यूज़
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • बॉक्स ऑफिस
  • राजस्थान
  • लोकल मार्केट

© 2025 | All Rights Reserved | Sachreport.com | Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – Sach Report, Building Number-1k10, Talwandi Kota (Rajasthan)
Mobile – 6378219602
Mail Us At: sachreport24@gmail.com

error: Content is protected !!