Breaking

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 47 लाख का अवैध डोडा चूरा पकड़ा

कोटा। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 2 पिकअप लोडिंग से 938 किलो डोडा चूरा बरामद किया है, जिसका बाजार मूल्य (कीमत) 47 लाख रुपए बताया जा रहा है। यह नशा एमपी के मंदसौर से नागौर ले जाया जा रहा था। टीम ने चित्तौड़गढ़ निवासी 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है।


उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा नरेश बुंदेल ने बताया-बदमाशों ने तस्करी का नया तरीका अपनाया। प्लास्टिक के कट्टों में डोडा चूरा भरा। फिर इन कट्टों को लहसुन के कट्टों में रख दिया, ताकि डोडा चूरा की गंध ना आए। देखने पर लहसुन के कट्टे ही नजर आए।

नरेश बुंदेल ने बताया- मुखबिर की सूचना पर 23 अप्रैल को कोटा-झालावाड़ NH-52 पर मंडाना टोल पर टीम तैनात की गई। उसी समय झालावाड़ की तरफ से 2 लोडिंग पिकअप आती हुई नजर आई। टीम ने पिकअप को रुकवाया। देखा तो पिकअप में लहसुन के कट्टे रखे हुए थे। कट्टे को खोलकर देखा तो उसमें एक और प्लास्टिक का कट्टा रखा हुआ था, जिसमें डोडा चूरा भरा हुआ था। टीम ने दोनों पिकअप से 104 कट्टे (52-52 कट्टे प्रति पिकअप) बरामद किए, जिनमें 938.300 किलो डोडा चूरा भरा हुआ था।

तस्करी के आरोप में साहिल (20), महमूद (38) व शाकिर खान (24) को गिरफ्तार किया गया। तीनों नपावली गांव, तहसील भदेसर, जिला चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं। वे नशे की खेप मंदसौर इलाके से नागौर इलाके की तरफ लेकर जा रहे थे। टीम ने तस्करी में उपयोग में ली गई दोनों पिकअप गाड़ियों को भी जब्त किया है।

Habulal Sharma

Habulal Sharma

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

Would You Like To Read..

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • एजुकेशन एंड जॉब
  • खेल
  • टॉप न्यूज़
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • बॉक्स ऑफिस
  • राजस्थान
  • लोकल मार्केट

© 2025 | All Rights Reserved | Sachreport.com | Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – Sach Report, Building Number-1k10, Talwandi Kota (Rajasthan)
Mobile – 6378219602
Mail Us At: sachreport24@gmail.com

error: Content is protected !!