दरा आरयूबी और मेज नदी पर हाई लेवल ब्रिज को वाइल्ड लाइफ बोर्ड की मंजूरी

कोटा। नेशनल बोर्ड फॉर वाइल्ड लाइफ (एनबीडब्ल्यूएल) की स्थाई समिति की 88वीं बैठक में कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से जुड़े दो अहम प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिल गई। 19 जनवरी को हुई बैठक में दरा में रेलवे के नए रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) और बूंदी जिले में मेज नदी पर हाई लेवल ब्रिज के प्रस्तावों को शर्तों के साथ हरी झंडी दी गई।

पहला प्रोजेक्ट कोटा डिवीजन के नागदा-कोटा सेक्शन में कवलपुरा-दरा स्टेशनों के बीच किलोमीटर 865/33-35 पर नए आरयूबी के निर्माण का है। यह अंडर ब्रिज मौजूदा ब्रिज नंबर 148 के पास बनेगा। इस रेलवे अंडर ब्रिज के बनने के बाद कोटा झालावाड़ के बीच आने-जाने वाले लोगों को दरा के जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

दूसरा प्रोजेक्ट बूंदी जिले में उनियारा-बिजौलिया वाया इंद्रगढ़-लाखेरी मार्ग पर मेज नदी पर हाई लेवल ब्रिज के निर्माण से जुड़ा है। यह पुल खटकड़ गांव के पास बनेगा। रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में होने के कारण प्रोजेक्ट में प्रगति नहीं हो पा रही थी। स्पीकर ओम बिरला के प्रयास से स्वीकृति मिलने के बाद इसके निर्माण का रास्ता साफ हो चुका है। पुल मौजूदा लो-लेवल क्रॉसिंग की जगह बनेगा, जो बरसात में अक्सर डूब जाते हैं। नए पुल से रोड कनेक्टिविटी बेहतर होगी साथ ही सालभर आवागमन आसान होगा।

Habulal Sharma

Habulal Sharma

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

Would You Like To Read..

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • एजुकेशन एंड जॉब
  • खेल
  • टॉप न्यूज़
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • बॉक्स ऑफिस
  • राजस्थान
  • लोकल मार्केट

© 2025 | All Rights Reserved | Sachreport.com | Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – Sach Report, Building Number-1k10, Talwandi Kota (Rajasthan)
Mobile – 6378219602
Mail Us At: sachreport24@gmail.com

error: Content is protected !!