कोटा। भामाशाह मंडी में गुरुवार को 1.20 लाख कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। सोयाबीन 50, उड़द बेस्ट 250, धनिया 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे। लहसुन की आवक 2500 कट्टे रही। लहसुन 500 रुपए मंदा रहा। लहसुन 3000 से 11,000 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।
भाव: गेहूं 2451 से 2535, धान सुंगधा 2800 से 3301, धान (1509) 3000 से 3731, धान (1847) 2800 से 3551, धान (1718-1885) 2600 से 4051, धान पूसा वन 2400 से 3950, धान (1401-1846) 3400 से 3950, धान दागी 1200 से 2900, सोयाबीन 4000 से 5771, सरसों 6200 से 6800, अलसी 7500 से 8500, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 2000 से 2350, मक्का लाल 1500 से 1750, मक्का सफेद 2500 से 2800, जौ 2000 से 2300, तिल्ली 7000 से 10500, मैथी 4000 से 5500, धनिया बादामी 7500 से 9100, धनिया ईगल 8500 से 9300, मूंग 6000 से 6900, उड़द 4500 से 9000, चना देशी 4700 से 5300, चना मौसमी 4700 से 5200, चना पेप्सी 4800 से 5251, चना डंकी 3500 से 4700, चना काबुली 6000 से 7800 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
खाद्य तेल भाव: (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉच्र्यून 2480, चम्बल 2440, सदाबहार 2330, एलेक्सा 2250, दीप ज्योति 2350, सरसों स्वास्तिक 2650, अलसी 2530 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 3100, कोटा स्वास्तिक 2790, सोना सिक्का 3050 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 9200, कोटा फ्रेश 8800, पारस 9,000, नोवा 8800, अमूल 10000, मधुसूदन 9,100, हरिहंत 9,400, गोवर्धन (10 किग्रा) 7600, प्रभात 10,000 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1890 अशोका 1890 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 4080 से 4150 प्रति क्विंटल।
चावल व दाल: बासमती चावल 5500-9500, पौना 5500-6500, डबल टुकड़ी 3500-4500, टुकड़ी 3000-3200, गोल्डन बासमती साबुत 6200-9800, पौना 5500-6200, डबल टुकड़ी 3800-4200, कणी 2500, तुअर 10000-13000, मूंग 9000-10000, मूंग मोगर 10000-11000, उड़द 9000-10000, उड़द मोगर 10000-11000, मसूर 7500-8000, चना दाल 7000-7500, पोहा 4000-6000 रुपए प्रति क्विंटल।
कोटा सर्राफा: चांदी-सोने के भावों में तेजी
कोटा। स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी-सोने के भावों में तेजी रही। चांदी 27000 रुपए तेजी के साथ 3,85,000 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 13400 रुपए तेजी के साथ भाव 1,86,000 रुपए प्रति दस ग्राम, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 1,87,000 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग। सोना 24 कैरेट (99.5) 1,86,000 रुपए, सोना 22 कैरेट 1,72,236 रुपए, सोना 20 कैरेट 1,61,820 रुपए, सोना 18 कैरेट 1,48,800 रुपए, सोना 14 कैरेट 1,30,200 रुपए प्रति दस ग्राम भाव रहे।








